Ladki Bahin Yojana 21th Installment Date 2026: माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत राज्य की विवाहित, विधवा, निराधार एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
इसी कारण हर महीने लाखों महिलाएं अगली किस्त का इंतजार करती हैं। अब अप्रैल 2026 की 21वीं किस्त को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है, जिसके अनुसार इस बार भी लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से राशि भेजी जाएगी। अगर आप भी Ladki Bahin Yojana 21th Installment Date 2026 के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana 21th Installment Date Overview
| योजना का नाम | लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र |
|---|---|
| किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| वर्ष | 2024 |
| लाभार्थी | राज्य की गरीब एवं निराश्रित महिलाएं |
| उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना |
| लाभ | प्रति माह वित्तीय सहायता |
| आर्थिक सहायता राशि | ₹1500 प्रति माह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| योजना प्रारंभ होने की तिथि | 1 जुलै 2024 |
| eKYC करने की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2026 |
| Ladki Bahin Yojana 21th Installment Date | 15 अप्रैल से 25 अप्रैल |
| लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट | ladkibahin.maharashtra.gov.in |
| लाडकी बहिणी पोर्टल महाराष्ट्र | NariDoot App |
Ladki Bahin Yojana 21th Installment Date 2026
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना पिछले कई महीनों से लगातार महिलाओं को लाभ पहुंचा रही है। अब तक करोड़ों महिलाओं को इस योजना के तहत कई किस्तों का भुगतान किया जा चुका है, जिससे उनके जीवन में काफी सुधार देखने को मिला है।
ताजा जानकारी के अनुसार सरकार 21वीं किस्त की तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है। हालांकि अभी Ladki Bahin Yojana 21th Installment Date की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन पिछले भुगतान पैटर्न को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल महीने के मध्य से अंत तक किस्त जारी की जा सकती है। संभावना है कि इस बार भी भुगतान दो चरणों में किया जाएगा, जिससे सभी जिलों की महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके।
लाडकी बहीण योजना 21वीं किस्त में कितना पैसा मिलेगा?
इस योजना के तहत हर महीने ₹1500 की राशि दी जाती है, लेकिन कई बार तकनीकी कारणों या eKYC अधूरी होने के कारण कुछ महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिल पाती। ऐसी स्थिति में सरकार बकाया राशि को अगली किस्त में जोड़कर देती है। इसलिए जिन महिलाओं को पिछली 1 किस्त नहीं मिली उन्हें ₹3000 मिल सकते हैं और जिन महिलाओं को 2 किस्त नहीं मिली उन्हें ₹4500 तक मिल सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।
लाडकी बहीण योजना 21वीं किस्त के लिए पात्रता
- महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी हो
- आयु 21 से 65 वर्ष के बीच हो
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो
- परिवार में चार पहिया वाहन न हो
- परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता न हो
- बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्रिय हो
- eKYC प्रक्रिया पूरी हो
Ladki Bahin Yojana 21th Installment Status
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें
- होमपेज पर “अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन करें
- लॉगिन के बाद “Application Made Earlier” पर जाएं
- यहां से आप आवेदन और भुगतान की स्थिति देख सकती हैं
इन जिलों में पहले जारी होगी 21वीं किस्त?
Ladki Bahin Yojana 21th Installment Date में मिली जानकारी के अनुसार इस बार भी भुगतान चरणों में किया जा सकता है। पहले चरण में कुछ जिलों की महिलाओं को राशि ट्रांसफर की जाएगी और बाकी जिलों में बाद में भुगतान होगा। पहले चरण में शामिल होने वाले प्रमुख जिले में अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, नागपुर, नांदेड़, नासिक, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग, सोलापुर और ठाणे आदि शामिल है।
Ladki Bahin Yojana 21th Installment Date Important Links
| लाडकी बहीण योजना वेबसाइट | Click here |
| Helpline Number | 181 |
| Join WhatsApp | Join Whatsapp |
| Homepage | Click here |