Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026: ₹1,500 की किस्त पाने के लिए ऐसे करें e-KYC, मोबाइल से 5 मिनट में होगा काम

Bharatmati.com 2026 को 5 स्टार दे 3.2/5 - 5 (5 votes)

Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना 2026 महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजना है, जिसमे लाभार्थी महिलाओ को डीबीटी द्वारा प्रति माह ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लेकिन Ladki Bahin Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओ को ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य किया गया है। और जानकारी के अनुसार पहले चरण में 2 करोड़ से अधिक महिलाओ ने केवायसी को पूरा कर लिया है।

लेकिन राज्य की कई ऐसी महिलाए है जो Ladki Bahin Yojana e-KYC पूरा करने में असमर्थ रही और इसी कारण उन्हें योजना का लाभ मिलना बंद हो गया, जानकारी के अनुसार लाखो महिलाओ की केवायसी अधूरी है, इसलिए महाराष्ट्र सरकार एवं महिला व बाल विकास विभाग द्वारा लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने को मंजूरी दी गई है। ताकि जिनकी केवायसी नहीं हुवी है वे महिलाए दोबारा ई-केवायसी करके योजना का लाभ प्राप्त कर पाए।

Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026 Overview

योजना का जानकारीविवरण
योजना का नाममुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना
e-KYC का वर्ष2026
राज्यमहाराष्ट्र
e-KYC का तरीकाOnline Aadhaar Authentication
e-KYC के लिएAadhaar Number और OTP आदि
आधिकारिक पोर्टलladakibahin.maharashtra.gov.in
संबंधित विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र
हेल्पलाइन181
Official Statusलाभार्थी अपने रिकॉर्ड के अनुसार e-KYC/पोर्टल प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं

Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026

माझी लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र के गरीब महिलाओ के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ में से एक है, इस योजना के अंतर्गत राज्य की 21 वर्ष से 65 वर्ष आयुवर्ग की विवाहित, विधवा, निराधार, निराश्रित एवं परिवार की एक अविवाहित महिला को प्रति माह ₹1500 प्रति माह DBT (Direct Benefit Transfer) द्वारा सीधे लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

फर्जी एवं डुप्लीकेट महिलाओ के आवेदन की जाँच करने हेतु एवं योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओ को देने हेतु महिला व बाल विकास विभाग द्वारा ई-केवायसी प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमे महिलाओ को अपने आधार कार्ड एवं पति/पिता के आधार कार्ड का सत्यापन करके महिलाए केवायसी कर सकती है।

हलाकि अभी योजना के पोर्टल ladakibahin.maharashtra.gov.in ई-केवायसी का विकल्प सक्रिय नहीं किया है लेकिन मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026 प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।

Ladki Bahin Yojana e-KYC के लिए आवश्यक पात्रता 

e-KYC प्रक्रिया पूरा करने हेतु लाभार्थी महिलाओ को योजना की इन पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा:

  • महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बिच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार के सदस्य आयकरदाता एवं सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में ट्रेक्टर के अलावा दूसरा चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • महिला के पास बैंक खाता होना चाहिए और बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।

Ladki Bahin Yojana e-KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज 

e-KYC करने के लिए महिलाओं के पास ये दस्तावेज तत्काल मौजूद होना चाहिए।

  • Aadhaar Card (योजना में रजिस्ट्रेशन नंबर वाला)
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration)
  • महाराष्ट्र का मूल निवासी प्रमाण पत्र/राशन कार्ड 

लाडकी बहीण योजना ऑफलाइन eKYC कैसे करें?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी ऑफलाइन करने के लिए महिलाओ को अपना एवं पति/पिता का आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण लेकर नजदीकी नजदीकी CSC (Common Service Centre), सेतु सुविधा केंद्र, ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी सेविका, आपले सरकार सेवा केंद्र, या महिला व बाल विकास विभाग कार्यालय में भेट देनी है।

इसके बाद कर्मचारी द्वारा Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026 फॉर्म प्राप्त करना है, इस फॉर्म में महिला को अपनी जानकारी दर्ज करनी है और दस्तावेज जोड़कर ई-केवायसी फॉर्म जमा करना है। इसके बाद महिलाओ की केवायसी ऑनलाइन पोर्टल द्वारा की जाएगी, ओटीपी सत्यापन के बाद महिलाओ की केवायसी पूरी हो जाएगी, और उन्हें दोबारा योजना का लाभ मिलाना शुरू हो जाएगा।

Ladki Bahin Yojana eKYC Form PDFDownload PDF

Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026: कैसे करें?

  • Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026 ऑनलाइन करने हेतु सबसे पहले ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाए।
  • अब मेनू या होमपेज पर e-KYC विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद महिला को अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और ओटीपी भेजे बटन पर क्लिक करे।
  • अब आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी वेबसाइट में भरे और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद लाभार्थी को पिता/पति का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और ओटीपी भेजे बटन पर क्लिक करे।
  • दोबारा ओटीपी पोर्टल में भरे और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • ओटीपी सत्यापन करने के बाद महिलाओ को दो विकल्प मिलेंगे, यहाँ सही विकल्प चुने और सबमिट बटन पर क्लिक करे।

लाडकी बहीण योजना eKYC मोबाइल से कैसे करें?

  • Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026 करने हेतु अपने मोबाइल फोन से योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • पोर्टल खोलने के बाद लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी प्रक्रिया लिंक पर क्लिक करे।
  • अब महिला को अपना आधार विवरण दर्ज करके ओटीपी सत्यापन को पूरा करे।
  • इसके बाद पिता/पति का आधार सत्यापन पूरा करे।
  • महिला को जाती प्रवर्ग और अन्य विकल्प का चयन करना है और सबमिट करा पर क्लिक करे।
Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026

इस तरह से लाभार्थी महिलाए लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी को पूरा कर सकती है, केवायसी पूरा करने के बाद महिलाओ को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Ladki Bahin Yojana e-KYC Status Check

  • Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026 पूरा करने के बाद स्थिति चेक करना आवश्यक है, इसके लिए सबसे पहले पोर्टल पर जाए।
  • पोर्टल खुलने के बाद ई-केवायसी लिंक पर जाए।
  • अब महिला को अपना आधार कार्ड विवरण दर्ज करना है।
  • यदि महिला की केवायसी सफलता पूर्वक हो चुकी है तो यहां “या आधार क्रमांकाची e-KYC प्रक्रिया पूर्ण झालेली आहे” लिखा होगा।
  • इसका मतलब महिला की केवायसी हो चुकी है।
Majhi Ladki Bahin Yojana eKYC Status

लाडकी बहिन योजना e-KYC: important Link

LinkDirect Link
Official WebsiteLadki Bahin Official Portal
e-KYC / Aadhaar Authenticatione-KYC Portal
Scheme InformationOfficial Scheme Information
महिला एवं बाल विकास विभागWomen & Child Development Department
Scheme Details – mySchemeMyScheme Official Page
Official Government GR – e-KYCMaharashtra Government e-KYC GR
Homepagebharatmati.com

Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026: FAQ’s

Ladki Bahin Yojana में कितने रुपए मिलते हैं?

लाडकी बहिन योजना में लाभार्थी महिलाओ को ₹1500 प्रति माह मिलते है।

Ladki Bahin Yojana e-KYC 2026 क्या हैं?

Ladki Bahin Yojana e-KYC आधार से आधारित ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया है जिससे योजना के लिए पात्र एवं अपात्र महिलाओ की पहचान की जाती है, और उन्हें बिना अटके योजना का लाभ दिया जाता है।

Ladki Bahin Yojana e-KYC की अंतिम तारीख क्या है?

लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी वर्तमान में शुरू नहीं है, eKYC के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अंतिम तारीख दिए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon