PM Awas Yojana List 2026: केंद्र सरकार द्वारा पुरे देश में लागू पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी विभाग के पात्र लाभार्थी परिवारों की सूचि जारी की गई है, इस सूचि के अनुसार उन्हें वर्ष 2026 में पक्के आवास का निर्माण करने के लिए भारत सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सहायता राशि DBT द्वारा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा जमा किये जाएंगे, और यह राशि उन्हें तीन-चार किस्तों में दी जाएगी।
अगर आपने भी PM Awas yojana के लिए आवेदन किया है तो आपको सत्यापन एवं eKYC करना अनिवार्य है, PMAY-G/PMAY-U लिस्ट में नाम शामिल होने के बाद लाभार्थी परिवारों को Aadhaar-आधार आधारित e-KYC पूरा करना आवश्यक है। इससे लाभार्थी की सब्सिडी एवं किस्ते अटकेगी नहीं और बिना रूकावट अपना मकान का काम कर सकते है।
लेकिन अगर आपको पता ही नहीं आपका नाम पीएम आवास योजना PMAY-G/PMAY-U लिस्ट में है या नहीं तो इस लेख को पूरा पढ़े, इस लेख में हमने PM Awas Yojana List 2026 कैसे चेक करनी है विस्तार में बताया है। एवं eYC और दस्तावेज सत्यापन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी भी दी है।
PM Awas Yojana List 2026 Overview
| प्रधानमंत्री आवास योजना | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) |
| संबंधित विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय / आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय |
| योजना का उद्देश्य | पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने या प्राप्त करने में सहायता देना |
| e-KYC का उद्देश्य | लाभार्थी की पहचान और आधार आधारित सत्यापन |
| e-KYC का तरीका | योजना के अनुसार ऑनलाइन या मोबाइल ऐप से आधार सत्यापन |
| ग्रामीण योजना | PMAY-G (प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण) |
| शहरी योजना | PMAY-U 2.0 (प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी) |
| जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण और योजना के अनुसार अन्य दस्तावेज |
| ग्रामीण e-KYC ऐप | Awaas+ 2024 मोबाइल ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा |
| शहरी आवेदन पोर्टल | PMAY-U 2.0 पोर्टल |
| ग्रामीण योजना की जानकारी | PMAY-G आधिकारिक पोर्टल |
| आवेदन की स्थिति | संबंधित आधिकारिक पोर्टल या स्थानीय विभाग से जांचें |
PM Awas Yojana क्या है
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की शुरुआत 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदीजी द्वारा की गई है। इस योजना के अंतर्गत देश के गरीब, बेघर, निराश्रित, कच्चे मकान में रहने वाले एवं किराए से रहने वाले परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने में आर्थिक सहायता देना है, ताकि वह सुरक्षित और बेहतरीन जीवन जी सकें। और अबतक इस योजना के आंतरिक देश के करोडो परिवारों को पक्का मकान एवं शौचालय का लाभ दिया गया है।
इस योजना को PMAY-G (प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण) और PMAY-U 2.0 (प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी) दो भागो में चलाई जाती है ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के परिवारों को लाभ दिया जा सके, इस योजना के लिए आवेदक ग्रामपंचायत कार्यालय, CSC केंद्र, सेतु सुविधा केंद्र या योजना के आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन करने के बाद लाभार्थी सूचि जारी होती है और इस सूचि में शामिल परिवारों को डीबीटी के माध्यम से किस्तों में राशि ट्रांसफर की जाती है। PM Awas Yojana List 2026 के लिए सूचि जारी हो चुकी है जिसे हम इस लेख में कैसे चेक करनी है यह जानने वाले है।
PM Awas Yojana e-KYC 2026 कैसे करे
ग्रामीण क्षेत्र में PM Awas Yojana e-KYC लाभार्थी अपने मोबाइल फ़ोन से Awaas+ 2024 App इंस्टॉल करके एवं ग्राम पंचायत सर्वेयर के माध्यम से निशुल्क पूरा कर सकते है। एवं शहरी क्षेत्र में pmaymis.gov.in या pmay-urban.gov.in इन आधिकारिक पोर्टल द्वारा eKYC को पूरा किया जा सकता है। ई-केवायसी सफलता पूर्वक करने के पश्चात ही PM Awas Yojana List 2026 में आपका नाम जोड़ा जाएगा।
PM Awas Yojana e-KYC Mobile से कैसे करे
- स्वयं eKYC करने हेतु मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से Awaas+ 2024 App इंस्टॉल करें।
- एप के होम पेज पर Self-Survey पर जाए।
- अब एप में जैसे राज्य, जिला, ब्लाक और ग्राम पंचायत का चयन करें।
- सत्यापन करने हेतु Face Authentication या Aadhaar OTP के विकल्प को अपनाएं।
- सत्यापन के लिए आधार ओटीपी वेरिफिकेशन द्वारा पूरा करे।
- वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद घर के मौजूदा निर्माण स्थल की स्पष्ट फोटो Awaas+ app के जरिए क्लिक करें और एप खुद व खुद जीपीएस लोकेशन जोड़ देगा।
- अंत में आपको मांगी गई पूरी जानकारी दर्ज करनी है और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
PMAY-Urban (PMAY-U 2.0) e-KYC कैसे करें?
- सबसे पहले pmaymis.gov.in या pmay-urban.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल ओपन करने के बाद होम पेज पर Apply for PMAY-U2.0 या Citizen Assessment के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य का चयन करे।
- राज्य चुनने के बाद वर्टिकल (BLC, AHP, ARH, ISS) को चुनें।
- अब लाभार्थी को अपना आधार कार्ड नंबर वेबसाइट में दर्ज करना है।
- आधार विवरण भरने के बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर पर्याप्त 6 अंकों का OTP दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।
- इसके बाद नाम, पता, आय प्रमाण, बैंक खाता संख्या और अन्य व्यक्तिगत जानकारियां सही-सही भरें।
- अब नया पेज खुलेगा, यहां Application ID को नोट करके रखे इससे आप स्टेटस चेक कर सकते है।
Pradhan Mantri Awas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
- DBT आधारित बैंक खाता
- मनरेगा जॉब कार्ड नंबर (ग्रामीण परिवार के लिए)
- स्वच्छ भारत मिशन (SBM) रजिस्ट्रेशन नंबर
- स्मार्टफोन (चेहरा सत्यापन के लिए कैमरा और पर्याप्त इंटरनेट)
- आय प्रमाण पत्र और पहचान पत्र
PM Awas Yojana List 2026 कैसे चेक करे
- PM Awas Yojana List 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
- वेबसाइट खुलने के बाद Awaassoft विकल्प पर क्लिक करें और Reports सेक्शन में जाएं।
- अब निचे स्क्रॉल करे और Social Audit Reports या Beneficiary details for verification विकल्प का चयन करे।
- इसके बाद लाभार्थी को अपना राज्य (State), जिला (District), ब्लॉक (Block) और ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) चुनें।
- जानकारी भरने एवं महत्वपूर्ण विकल्प का चयन करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट/सर्च पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने लाभार्थियों की सूचि खुलेगी, इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।
PMAY-Gramin स्टेटस चेक करने का तरीका
- awaasplus.pmayg.dord.gov.in या pmayg.nic.in पोर्टल पर जाएं।
- अब होमपेज पर मेनू में Stakeholders विकल्प में जाए।
- यहां IAY/PMAY-G Beneficiary ऑप्शन का चयन करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करे और सबमिट करे।
- अब न्य पेज खुलेगा, यहां ई-केवाईसी स्टेटस, सैंक्शन ऑर्डर और किस्त की पूरी जानकारी मिलेगी।
PMAY-Urban स्टेटस चेक करने का तरीका
- PMAYU के लिए pmaymis.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट में Track Assessment Status पर क्लिक करें।
- यहां Application Number या आधार मोबाइल नंबर और नाम का चयन करें।
- अब OTP वेरिफिकेशन पूरा करे।
- कैप्चा भरे और सबमिट करे, इसके बाद eKYC और आवेदन status स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
PM Awas Yojana List 2026 Important Links
| PM Awas Yojana Online Apply Link | Click Here |
| PM Awas Yojana List 2026 (Gramin) Check | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Homepage | Bharatmati.com |
FAQ: PM Awas Yojana List 2026
PM Awas Yojana 2026 की नई लिस्ट जारी हुई क्या?
राज्य अनुसार केंद्र सरकार द्वारा PM Awas Yojana List 2026 जारी की गई है, लाभार्थी योजना के पोर्टल, ग्रामपंचायत केंद्र या CSC केंद्र से PMAY-G या PMAY-U की सूचि चेक कर सकते है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में कितने रुपए मिलते हैं?
प्रधान मंत्री आवास योजना द्वारा मैदानी क्षेत्र में घर बनाने के लिए ₹1,20,000 और पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ₹1,30,000 की सहायता की जाती है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के लिए ₹12,000 की अतिरिक्त सहायता मिलती है।
PMAY e-KYC के बिना किस्त मिल सकती है?
नहीं, बिना eKYC प्रक्रिया पूरा किये आपका नाम सूचि में शामिल नहीं होगा, और ना ही आपको योजना का लाभ मिलेगा, इसलिए eKYC प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।