Bernard Arnault

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बर्नार्ड अर्नोल्ट अब पहले नंबर पर हैं। वह मोएट हेनेसी लुइस वुइटन (LVMH) के सीईओ और अध्यक्ष हैं, बर्नार्ड की नेटवर्थ 207.6 अरब डॉलर है। 

Elon Musk

एलन मस्क अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एलन मस्क टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स के मालिक हैं और एलन की नेटवर्थ इस समय 204.7 अरब डॉलर है।

Jeff Bezos

जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं, बेजोस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के फाउंडर हैं। जेफ की संपत्ति इस समय 181.3 अरब डॉलर है।

Larry Ellison

साल 1977 में लैरी एलिसन ने सॉफ्टवेयर फर्म ओरेकल की सह-स्थापना की थी। लैरी एलिसन इस समय दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 142.2 अरब डॉलर है।

Mark Zuckerberg

मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के CEO हैं। जुकरबर्ग की संपत्ति 139.1 अरब डॉलर है, इस समय दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स हैं।

Warren Buffett

वॉरेन बफेट इतिहास के सबसे कुशल निवेशकों में से एक माने जाते हैं। वे बर्कशायर हैथवे के प्रमुख हैं, वॉरेन की संपत्ति 127.2 अरब डॉलर है।

Larry Page

लैरी पेज और उनके साथी सर्गेई ब्रिन ने 1998 में गूगल की स्थापना की थी, 2001 तक पेज कंपनी के CEO थे, लैरी पेज की संपत्ति इस समय 127.1 अरब डॉलर है।

Bill Gates

बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और चेयरमैन हैं। बिल गेट्स संपत्ति दान करने के लिए भी जाने जाते हैं, वे इस समय दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं उनकी नेटवर्थ 122.9 अरब डॉलर है।

Sergey Brin

आज आप जो सर्च इंजन गूगल देख रहे हैं, वह सर्गेई ब्रिन और लैरी पैज ने साथ मिलकर बनाया था, ब्रिन गूगल के फाउंडर हैं, सर्गेई ब्रिन की संपत्ति इस समय 121.7 अरब डॉलर है।

Steve Ballmer

बाल्मर माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व CEO हैं, उन्होंने 2014 में यह पद छोड़ दिया था, वे विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने वाली कंपनी Redmond में शेयरधारक हैं। बाल्मर की संपत्ति 118.8 अरब डॉलर है।