Mukhyamantri Gramin Pashudhan Udyojakta Yojana: मुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्योजकता योजना महाराष्ट्र, जाने पात्रता, दस्तावेज, लाभ, आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Gramin Pashudhan Udyojakta Yojana: महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन को एक मजबूत व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए “मुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्योजकता योजना” की शुरुआत की गई है। यह योजना सिर्फ एक सामान्य सहायता योजना नहीं है, बल्कि इसे एक फ्लैगशिप (Umbrella Scheme) के रूप में तैयार किया गया है, जिसके तहत पशुपालन से जुड़ी कई अलग-अलग योजनाओं को एक साथ जोड़ा गया है।

Mukhyamantri Gramin Pashudhan Udyojakta Yojana के अनुसार, यह योजना “विकसित महाराष्ट्र 2047” विजन का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, किसानों की आय बढ़ाना और पशुधन क्षेत्र को संगठित तरीके से विकसित करना है। सरकार का मानना है कि खेती के साथ-साथ पशुपालन को जोड़कर ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सकती है।

Mukhyamantri Gramin Pashudhan Udyojakta Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्योजकता योजना
राज्यमहाराष्ट्र
विभागपशुसंवर्धन व दुग्ध व्यवसाय विभाग
उद्देश्यपशुपालन के जरिए आय बढ़ाना
लाभार्थीकिसान, पशुपालक, महिला समूह
योजना शुरू2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन

Mukhyamantri Gramin Pashudhan Udyojakta Yojana

मुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्योजकता योजना महाराष्ट्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को केवल सहायक कार्य न रखकर एक मजबूत और संगठित व्यवसाय के रूप में विकसित करना है।

इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों, पशुपालकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता, अनुदान और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराती है, ताकि वे दुग्ध व्यवसाय, शेळी-मेंढी पालन, कुक्कुट पालन जैसे व्यवसाय आसानी से शुरू कर सकें और अपनी आय में स्थायी वृद्धि कर सकें।

Mukhyamantri Gramin Pashudhan Udyojakta Yojana के अनुसार, यह योजना “विकसित महाराष्ट्र 2047” के लक्ष्य के तहत शुरू की गई है, जिसमें राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, पशुधन उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इसके अंतर्गत पशुपालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को एक साथ जोड़कर एक Umbrella Scheme के रूप में लागू किया गया है, ताकि लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं के लिए भटकना न पड़े और उन्हें एक ही मंच पर सभी सुविधाएं मिल सकें। इस तरह यह योजना न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करती है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्योजकता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज पात्रता

  • महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए
  • किसान / पशुपालक होना चाहिए
  • महिला समूह (SHG) भी पात्र
  • कुछ योजनाओं के लिए जमीन जरूरी

मुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्योजकता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 7/12 जमीन प्रमाण
  • बैंक पासबुक
  • प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
  • पशुधन प्रमाणपत्र
  • UDID (यदि दिव्यांग)

Mukhyamantri Gramin Pashudhan Udyojakta Yojana योजना के लाभ

  • स्थायी आय का स्रोत
  • रोजगार के अवसर
  • महिला सशक्तिकरण
  • आधुनिक खेती और पशुपालन
  • ग्रामीण विकास

मुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्योजकता योजना के अंतर्गत प्रमुख घटक

1. दुधाळ पशु गट वाटप योजना (Dairy Unit Scheme)

इस योजना के तहत लाभार्थियों को:

  • 1 गाय/भैंस या
  • 2 गाय/भैंस का समूह दिया जाता है

लागत:

  • 1 पशु: लगभग ₹1 लाख + बीमा
  • 2 पशु: ₹2 लाख+

सब्सिडी:

  • सामान्य वर्ग: 50%
  • SC/ST: 75%

खास बात:

  • पशुओं का बीमा अनिवार्य है
  • उच्च दूध उत्पादन वाली नस्लें दी जाएंगी

2. शेळी / मेंढी पालन योजना (Goat/Sheep Scheme)

इस योजना के तहत:

  • 5+1 या 10+1 पशुओं का समूह दिया जाता है

लागत:

  • 5+1: ~₹86,000
  • 10+1: ~₹1.55 लाख

लाभ:

  • छोटे किसानों और महिलाओं के लिए सबसे फायदेमंद
  • जल्दी आय देने वाला व्यवसाय

3. कुक्कुट पालन योजना (Poultry Farming)

इस योजना में:

  • 500 अंडे देने वाले पक्षी दिए जाते हैं
  • शेड, फीड और उपकरण शामिल

लागत:

  • लगभग ₹3 लाख

लाभ:

  • कम समय में आय
  • ग्रामीण युवाओं के लिए अच्छा विकल्प

4. चारा विकास योजना (Fodder Development)

इस योजना के तहत:

  • चारा बीज और संसाधन दिए जाते हैं
  • 100% तक अनुदान

लाभ:

  • पशुओं के लिए सस्ता चारा
  • दूध उत्पादन में वृद्धि

5. हायड्रोपोनिक चारा उत्पादन

यह आधुनिक तकनीक है जिसमें बिना मिट्टी के चारा उगाया जाता है।

सहायता:

  • ₹40,000 तक उपकरण

लाभ:

  • कम जगह में ज्यादा उत्पादन
  • हर मौसम में चारा उपलब्ध

6. TMR (Total Mixed Ration) मशीन

  • पशुओं के लिए संतुलित आहार तैयार करने की मशीन
  • लागत: ~₹4.4 लाख

सब्सिडी:

  • 50% से 75%

7. कडबा कुट्टी मशीन

  • चारा काटने की मशीन
  • लागत: ₹30,000 तक

लाभ:

  • समय और श्रम की बचत
  • बेहतर चारा गुणवत्ता

8. पशु प्रजनन योजना (Breeding Technology)

इसमें शामिल हैं:

  • Embryo Transfer (भ्रूण प्रत्यारोपण)
  • Sex Sorted Semen

खास बात:

  • 100% सब्सिडी

लाभ:

  • उच्च गुणवत्ता वाली नस्ल
  • दूध उत्पादन में वृद्धि

9. कालवड / पारडी पोषण योजना

इस योजना के तहत:

  • पशुओं को नियमित पशु आहार दिया जाता है
  • 50% सब्सिडी

लाभ:

  • पशुओं की ग्रोथ बेहतर होती है
  • भविष्य में ज्यादा उत्पादन

Mukhyamantri Gramin Pashudhan Udyojakta Yojana Online Apply

  • सबसे पहले महाराष्ट्र पशुपालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद रजिस्टर करें या न्यू एप्लीकेशन विकल्प चुनें।
  • अब पोर्टल में नाम, पता, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करे और Register बटन पर क्लिक करे।
  • पोर्टल में पंजीकरण करने के बाद मुख्यमंत्री ग्रामीण पशुधन उद्योजकता योजना पर जाए।
  • अब योजना में सब-योजना (दुधाळ पशु गट वाटप योजना, मुर्गी पालन, बकरी पालन या अन्य) का चयन करे।
  • चयन करने के बाद आवेदन में जानकारी दर्ज करे और दस्तावेज अपलोड करे।
  • इसके बाद कैप्चा भरे और सबमिट बटन पर क्लिक करे।

इस तरह से लाभार्थी किसान Mukhyamantri Gramin Pashudhan Udyojakta Yojana के लिए आवेदन कर सकते है। यदि वे ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है तो वे CSC केंद्र, पशु विभागीय कार्यालय से ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Mukhyamantri Gramin Pashudhan Udyojakta Yojana Important Links

आधिकारिक वेबसाइटUpdate Soon
शासन निर्णय (GR)Click here
Join Whats AppClick here
HomepageClick here

निष्कर्ष

Mukhyamantri Gramin Pashudhan Udyojakta Yojana 2026 एक ऐसी योजना है जो किसानों को सिर्फ सहायता नहीं देती, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी (Entrepreneur) बनाने का अवसर देती है। अगर सही तरीके से इस योजना का लाभ लिया जाए, तो पशुपालन के जरिए हर महीने अच्छी आय कमाई जा सकती है। खासकर ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए यह योजना भविष्य बदलने का एक मजबूत अवसर है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon