अमेरिका की बहुचर्चित खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) है। 1947 में तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ए ट्रूमैन ने इसकी स्थापना की थी। सीआईए चार हिस्सों में बंटी हुई है।
MOSSAD
इस्राइल की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी मोसाद को सभी खुफिया एजेंसियों का गॉडफादर कहा जाता है। मोसाद की स्थापना 13 दिसम्बर, 1949 को की गई थी।
RAW
भारत की खुफिया एजेंसी आर एंड एडब्ल्यू यानी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग को दुनिया की ताकतवर खुफिया एजेंसियों में माना जाता है। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
MI - 6
यूनाइटेड किंगडम की मिलिट्री इंटेलिजेंस सेक्शन-6 (MI-6) खुफिया एजेंसी है। सबसे पुरानी खुफिया एजेंसियों में से एक MI-6 की स्थापना 1909 में की गई थी।
MSS
चीन की खुफिया एजेंसी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सेफ्टी (MSS) को लेकर कई जानकारियां साफ नहीं हैं। MSS की स्थापना 1983 में हुई थी।
ISI
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) की स्थापना साल 1948 में हुई थी। इसका मुख्यालय इस्लामाबाद के शहराह-ए-सुहरावर्दी में है।
DGSE
फ्रांस की इंटेलिजेंस एजेंसी डायरेक्टर जनरल डे ला सिक्योरिटी एक्सटीरियर (DGSI) को 2 अप्रैल 1982 में बनाया गया था, जिसका मकसद फ्रांस सरकार के लिए विदेशों से खुफिया जानकारी एकत्र करना है।
FSB
FSB की स्थापना 12 अप्रैल 1995 को हुई थी। FSB का मुख्यालय मॉस्को में है। खुफिया से जुड़े मामलों के अलावा FSB बॉर्डर से जुड़े मामलों पर भी गहरी नजर रखती है।
BND
जर्मनी की खुफिया एजेंसी BND है। जर्मनी ने सन 1965 में बुंदेस नाखरिश्तेनडिएंस्ट नाम की इस एजेंसी की स्थापना की थी।
BND
ऑस्ट्रेलियन सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस (ASIS) ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी है। इसका हेडक्वॉर्टर कैनबरा में है। ASIS का गठन 1952 में हुआ था।