PM Fasal Bima Yojana | खराब फसली की भारत सरकार करेगी भरपाई | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Bharatmati 2024 को 5 स्टार दे 5/5 - 1 (1 vote)

PM Fasal Bima Yojana Online Apply: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुवात केंद्र सरकार द्वारा 8 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के द्वारा शुरू किया है, इस योजना के तहत देश के किसानो को प्राकृतिक आपदाओं से हो रही फसल की नुकसान भरपाई केंद्र सरकार द्वारा की जाती है और किसानो की आर्थिक मदद की जाती है।

फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत देश के किसानो को आपदाओं से फसल की बर्बादी की भरपाई एवं आधुनिक कृषि तकनीकों और संसाधनों का लाभ दिया जाता है, इस योजना के आंतरिक किसानो को 2 लाख रुपए तक मुआवजा दिया जाता है।

Fasal bima yojana के तहत किसानो को ऑनलाइन माध्यम से फसल का बिमा कराना होता है, योजना के आंतरिक प्राकृतिक आपदाओं, कीटों या बीमारियों के कारण फसल के नुकसान होता है तो किसानो को 2 लाख रूपए तक की आर्थिक मदद केंद्र सरकार द्वारा की जाती है।

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के लिए किसान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से अपने फसल का बिमा करा सकते है, ऑनलाइन माध्यम से बिमा कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की है, इस वेबसाइट से किसान आवेदन, स्टेटस, और फसल बिमा योजना लिस्ट भी चेक कर सकते है।

यदि आप भी किसान है और अपनी फसल का बिमा कराना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े क्योकि इस लेख में हम आपको Pradhanmantri fasal bima yojana की पूर्ण जानकारी देने वाले है, जैसे PM fasal bima yojana online apply, फसल बिमा के लिए पात्रता क्या है? दस्तावेज, लाभ, आवेदन प्रक्रिया आदि।

इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी bharatmati.com पर प्राप्त कर सकते हैं।

PM Fasal Bima Yojana क्या है?

प्रधान मंत्री फसल बिमा योजना केंद्र सरकार द्वारा 2016 से चलाई जाती है, इस योजना के अंतर्गत यदि किसान की फसल का प्राकृतिक आपदाओं, सूखे की वजह से या कीटों या बीमारियों के कारण फसल का नुकसान होता है तो ऐसे में देश के किसानो की वित्तीय सहायता की जाती है।

परन्तु इस योजना के तहत केवल पीएम फसल बिमा योजना के लिए पंजीकृत किसानो को ही लाभ दिया जाता है, अगर आपने अभी तक फसल बिमा योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्दी आवेदन करे, आप योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

देश में कई ऐसे राज्य है जहा पर हमेशा प्राकृतिक आपदाये होती रहती है, ऐसे में उन राज्यों के किसानो को भारी मात्रा में नुकसान उठाना पड़ता है, कुछ किसान तो ऐसे होते है जो गरीबी के कारन फिरसे फसल बोने का काम भी शुरू नहीं कर पाते, इसपर ध्यान देते हुवे केंद्र सरकार द्वारा पीएम फसल बिमा योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत किसानो को सबसे पहले फसल बिमा योजना के लिए आवेदन करना होता है, बिमा कराने के लिए प्रीमियम राशि का कुछ हिस्सा आप और कुछ हिस्सा केंद्र सरकार अदा करती है, उसके बाद यदि किसानो की फसल प्राकृतिक आपदाओं, सूखे की वजह से या कीटों या बीमारियों के कारन ख़राब होती है तो बीमा कंपनी से आपको फसल का क्लेम मिल सकता है।

यदि आप भी fasal bima yojana apply करना चाहते है तो इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण कर सकते है, पंजीकरण करने के लिए आपको आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों की जरुरत होगी और आप योजना के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते है।

Majhi Ladki Bahin Yojana विवरण

योजना का नामPM Fasal Bima Yojana
लाभकिसानो को ख़राब फसल का मुआवजा मिलेगा
किसने शुरू कीकेंद्र सरकार
योजना की शुरुवात8 फरवरी 2016
लाभार्थीदेश के किसान
उद्देश्यकिसानो की फसल का बिमा करना
Fasal bima yojana appClick Here
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटPradhan Mantri Fasal Bima yojana

Pradhan Mantri Fasal Bima yojana के उद्देश्य

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) भारत सरकार द्वारा 2016 में शुरू की गई एक प्रमुख फसल बीमा योजना है। फसल बिमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक विपदाएं, कीटों और बीमारियों के कारण फसल की विफलता और नुकसान के खिलाफ देश के गरीब किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

पीएम फसल बीमा योजना कृषि को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत देश के किसानों के भविष्य को सुरक्षित करना है इसके आलावा किसानो को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करके और नवीन कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर, किसानों की आत्महत्या को कम करना है।

पीएम फसल बीमा योजना मुख्य उद्देश्य:

  • देश के किसानो की बर्बाद हुवी फसल पर मुआवजा प्रदान करना।
  • देश के भिन्न भिन्न किसानों को नवीन एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और फसल की पैदावार में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • प्राकृतिक आपदाओं, किट और बिमारिओ, सूखे के कारन फसल की ख़राब होने पर और आर्थिक तंगी के कारण होने वाली किसान आत्महत्याओं को कम करना।
  • देश के विभिन्न राज्यों के गरीब किसानों की आजीविका की सुरक्षा करके और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देकर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • योजना के तहत किसान को खरीफ फसलों (कपास, मूंगफली, धान, बाजरा, मक्‍का, शकरकन्‍द, उर्द, मूंग, मोठ लोबिया (चंवला), ज्‍वार, अरहर, ढैंचा, गन्‍ना, सोयाबीन,भिण्डी, तिल, ग्‍वार, जूट, सनई) के लिए 2% और रबी फसलों (गेहूँ, जौ,आलू, चना, मसूर, अलसी, मटर व सरसों) के लिए 1.5% तक बिमा के प्रीमियम राशि का भुगतान कर सकते हैं।
  • योजना के तहत देश के किसानो को कम प्रीमियम पर फसल का बिमा उपलब्ध कराना।

पीएम फसल बीमा योजना के लिए पात्रता

पीएम फसल बिमा योजना के लिए किसानो को फसल का बिमा कम प्रीमियम राशि में केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है, परन्तु इस योजना के लिए केवल देश के किसान पात्र है, और केंद्र सरकार द्वारा योजना के पात्रता मापदंड जारी किये गए है, यदि किसानो को योजना का लाभ प्राप्त करना है तो उन्हें निम्मलिखित मापदंड में पात्र होना अनिवार्य है।

PM fasal bima yojana eligibility criteria:

  • आवेदक किसान भारत का निवासी होना चाहिए।
  • योजना के लिए अनुसूचित क्षेत्र में भूमि के मालिक या किरायेदार के रूप में अधिसूचित फसलों के उत्पादन लेने वाले किसान पात्र है।
  • आवेदक किसान गरीब मध्यमवर्गीय परिवार का होना चाहिए।

फसल बिमा योजना के लिए कोन से दस्तावेज चाहिए

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • खसरा नंबर
  • बुवाई प्रमाण पत्र
  • गांव की पटवारी
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज आदि।

प्रधान मंत्री फसल बिमा योजना के अंतर्गत इन फसलों पर मिलेगी नुकसान की भरपाई

  • धान, गेंहू, बाजरा आदि।
  • कपास, गन्ना, जुट आदि। 
  • चना, मटर, अरहर, मशहूर, मूंग, सोयाबीन, उड़द, लोबिया आदि। 
  • तिल, सरसों, एंडी, मूँगफली, बिनौला, सूरजमुखी, तोरिया, कुसुम, अलसी, नाइजर सिड़स आदि। 
  • केला, अंगूर, आलू, प्याज़, अदरक, इलायची, हल्दी, सेब, आम, संतरा, अमरूद, लीची, पपीता, अनानास, चीकू, टमाटर, मटर, फूलगोभी आदि। 

PM Fasal Bima yojana Online Apply कैसे करें?

पीएम फसल बिमा योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है, केंद्र सरकार द्वारा योजना की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की गयी है यदि आप भी सी पोर्टल से आवेदन करना चाहते है तो निम्मलिखित चरणों का पालन करे।

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको “Farmer Corner” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा यहा “Guest Farmer” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने Fasal Bima Yojana Application Form ओपन हो जायेगा, आपको इस फॉर्म में अपना विवरण दर्ज करना है जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता नंबर आदि।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करने है और “Create User” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको पीएम फसल बिमा योजना आवेदन फॉर्म ओपन होगा उसमे अपनी फसल की जानकारी दर्ज करनी है और आवेदन को सबमिट करना है।
  • इस तरह से आप pm fasal bima yojana के लिए online apply कर सकते है।

Fasal Bima Yojana 2024

PM Fasal Bima Yojana Status Check

  • पीएम फसल बिमा योजना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी है और लॉगिन करना है।
  • अब आपको होम पेज पर “Application Status” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा यहा आपको “Receipt Number” दर्ज करना है और कैप्चा सॉल्व करना है।
  • अब आपको “Status Check” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • शो स्टेटस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा यहासे आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हो।
  • इस तरह से आप प्रधान मंत्री फसल बिमा योजना का स्टेटस चेक कर सकते है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List 2024

  • पीएम फसल बिमा योजना लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी है।
  • अब आपको मेनू में PM fasal bima yojana beneficiary list विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको PMFBY District Wise List ओपन हो जाएगी यहा आपको अपने जिले का चयन करना है।
  • अब आपके सामने PM fasal bima yojana list ओपन हो जाएगी, आपको इस सूचि में अपना नाम चेक करना है यदि आपका नाम सूचि में शामिल है तो आपको योजना के तहत मुआवजा राशि मिल सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस तरह से आप पीएम फसल बिमा योजना सूचि चेक कर सकते है।

Fasal Bima Yojana Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick Here
पीएम फसल बिमा योजना आवेदन फॉर्मClick Here
PM fasal bima yojana स्टेटस चेकClick Here
फसल बिमा कैलकुलेटरClick Here
fasal bima yojana GR PDFClick Here
PM Fasal Bima Yojana AppClick Here
Fasal Bima Yojana ListClick Here
Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here

Pradhan Mantri Fasal Bima yojana FAQ

मोबाइल से फसल बीमा कैसे करें?

अगर आप मोबाइल से फसल बीमा के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको गूगल प्ले स्टोर से फसल बिमा एप को डाउनलोड करना है, इस एप के माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन से पीएम फसल बिमा योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

फसल बीमा कब आएगा 2024?

पीएम फसल बिमा योजना 2024 की अधिसूचना 4 जुलाई को जारी कर दी गई है, जिसके तहत देश के किसान मुख्य फसल धान सिंचित, धान असिंचित एवं अन्य फसल मक्का, मूंगफल्ली, मूंग, उड़द, सोयाबीन, अरहर, कोदो, कुटकी, रागी का बीमा करा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment