Ladki Bahin Yojana eKYC 2026: लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी कैसे करे, ऑनलाइन केवायसी प्रक्रिया शुरू

Ladki Bahin Yojana eKYC 2026: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत महिलाओ को अब योजना का लाभ लेने हेतु केवायसी (ekyc) करना अनिवार्य कर दिया गया है, यदि महिलाए केवायसी नहीं करती है तो उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा, इसी आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीसजी द्वारा की गई है।

लाडकी बहिन योजना में हो रहे घोटाले एवं उचित महिलाओ को योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है, और योजना के आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन केवायसी प्रक्रिया को शुरू किया गया है, जहां से महिलाए अपने मोबाइल/कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन केवायसी कर सकती है और योजना का लाभ बिना रूकावट प्राप्त कर सकती है।

केवायसी प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन कई महिलाए केवायसी करने मे असफल हो रही है, पोर्टल पर भरी ट्रैफिक के करकं ओटीपी एवं अन्य कई त्रुटियों का सामना महिलाओ को करना पड़ रहा है, इसका समाधान देते हुवे मंत्री अदिति सुनील तटकरेजी द्वारा नया जीआर जारी किया गया है जिससे अब महिलाए बिना किसी त्रुटि के ekyc को पूरा कर सकती है।

अगर आप भी महाराष्ट्र से है और ladki bahin yojana kyc करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े इस लेख में हमने ई-केवायसी कैसे करनी है इसकी पूर्ण जानकारी विस्तार में दी है, एवं जरुरी दस्तावेज, पात्रता मापदंड आदि जानकारी संक्षेप में दी है।

माझी लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी विवरण

योजना का नामलाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
राज्यमहाराष्ट्र
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य की गरीब एवं निराश्रित महिलाएं
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना
लाभप्रति माह वित्तीय सहायता
आर्थिक सहायता राशि₹1500 प्रति माह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन
योजना प्रारंभ होने की तिथि1 जुलै 2024
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2024
लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइटLadki Bahin Yojana
लाडकी बहिणी पोर्टल महाराष्ट्रNariDoot App

Ladki Bahin Yojana eKYC 2026

माझी लाडकी बहिन योजना की शुरुवात महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार द्वारा 28 जून 2024 से पुरे राज्य में शुरू किया गया है, इस योजना का सीधा लाभ विधवा, विवाहित, परित्यक्ता, निराश्रित, एवं परिवार की एक अविवाहित महिला को दिया जाता है।

लेकिन आवेदन की जाँच के बाद महिला व बाल विकास विभाग ने पाया की कई महिलाए अपात्र होते हुवे भी योजना का लाभ ले रही है, एवं कई पुरुष भी महिलाओ के दस्तावेज देकर योजना का लाभ ले रहे थे, इसलिए ऐसी धोखाधड़ी बंद करने के लिए सरकार द्वारा सभी लाभार्थी महिलाओ को majhi ladki bahin yojana ekyc करना अनिवार्य कर दिया गया है।

महिलाए योजना के पोर्टल से ऑनलाइन केवायसी को पूरा कर सकती है, यदि महिलाए केवायसी को पूरा नहीं करती है तो उन्हें अबसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा, इसके अलावा महिलाओ को हर साल जुलाई माह के बाद दो माह के भीतर केवायसी करनी होगी।

लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी के लिए पात्रता

  • महिला लाडकी बहिन योजना का लाभ ले रही हो।
  • महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 21 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • परिवार में चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला संजय गाँधी योजना की लाभार्थी नहीं होनी चाहिए।

लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी के लिए कोनसे दस्तावेज चाहिए

important documentes for majhi ladki bahin yojana ekyc online:

  • लाभार्थी महिला का आधार कार्ड
  • पति/पिता का आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

Ladki Bahin Yojana eKYC 2026 Kaise Kare

Ladki bahin yojana ई केवायसी करने हेतु योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।

आधिकारिक वेबसाइट ओपन करने के बाद ई केवायसी लिंक पर क्लिक करे।

Ladki Bahin Yojana eKYC Link

अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, यहां महिला को अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और कैप्चा दर्ज करे।

इसके बाद मि सहमत आहे पर क्लिक करके ओटीपी पाठवा बटन पर क्लीक करे।

Ladki Bahin Yojana KYC

इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे पोर्टल में दर्ज करके सबमिट करा पर क्लिक करे।

OTP Verification

अब आपको अपने पति/पिता का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है, आपके आधार कार्ड पर जिनका नाम है पिता/पति में से उन्ही का आधार कार्ड नंबर दर्ज करे।

आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद कैप्चा दर्ज करे और मि सहमत आहे पर क्लीक करके ओटीपी पाठवा बटन पर क्लिक करे।

Father Husband Aadhar Information for ladki bahin yojana kyc

इसके बाद आपके पिता/पति के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे वेबसाइट में दर्ज करके सबमिट करा बटन पर क्लीक करे।

OTP Verification

ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद नया पेज खुलेगा, यहां आपको अपनी जात, और अन्य दिए गए विकल्प का चयन करे।

और फिर टिक बॉक्स पर क्लिक करके सबमिट करा पर क्लिक करे।

Ladki bahin yojana ekyc final page

अब आपके सामने पेज लोड होगा, और उसके बाद आपकी mukhyamantri majhi ladki bahin yojana ekyc online पूरी हो जाएगी।

ladki bahin yojana kyc complete

Ladki Bahin Yojana eKYC Last Date 2026

लाडकी बहिन योजना केवायसी प्रक्रिया की अंतिम तिथि महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी की गई है, योजना के लिए पात्र सभी महिलाओ को 30 अप्रैल 2026 से पहले केवायसी प्रक्रिया करनी होगी, उसके बाद ई-केवायसी लिंक बंद हो जाएगी।

Last Date: 30 अप्रैल 2026

Majhi Ladki Bahin Yojana eKYC Status

ऑनलाइन केवायसी करने के बाद महिला केवायसी पूरी हुवी है या नहीं यह स्टेटस के माध्यम से चेक कर सकती है।

  • केवायसी स्टेटस चेक करने के लिए योजना की वेबसाइट ओपन करे।
  • अब आपको होम पेज पर eKYC Link क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  • इसके बाद यहां अपना आधार कार्ड नंबर, कैप्चा दर्ज करके मि सहमत आहे पर क्लिक करे और ओटीपी पाठवा बटन पर क्लीक करे।
  • अब यदि आपका केवायसी पूरा हो चूका है तो यहां आपको “या आधार क्रमांकाची e-KYC प्रक्रिया पूर्ण झालेली आहे” ऐसा स्टेटस पेज खुलेगा।
  • और यदि केवायसी नहीं हुवी है तो आपको दोबारा केवायसी करनी होगी।
  • इस तरह से आप लाडकी बहिन योजना ई-केवायसी स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते है।

Majhi Ladki Bahin Yojana eKYC 2026 FAQ

ladki bahin yojana ekyc portal/portal

https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc

ladki bahin yojana ekyc offline

अगर महिला ऑनलाइन माध्यम से ई-केवायसी नहीं कर सकती है, तो उन्हें अपना एवं पति/पिता का आधार कार्ड एवं मोबाइल लेकर नजदीकी सेतु सुविधा केंद्र से ऑफलाइन केवायसी कर सकती है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon