PM Kisan 22nd Installment Out: किसानों के लिए बड़ी खुशखबर, आज 22वीं क़िस्त के ₹2,000 जारी

PM Kisan 22nd Installment Out: केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी जारी की गई है। सरकार ने पीएम किसान 22वीं क़िस्त की भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी है और देशभर के किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की किस्त जमा होना शुरू हो चुका है।

यदि अभी तक आपके बैंक खाते में किस्त की राशि नहीं आई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार बैंकिंग प्रक्रिया और DBT (Direct Benefit Transfer) के कारण भुगतान आने में थोड़ा समय लग सकता है। सरकार के अनुसार अगले 48 घंटों के भीतर सभी पात्र किसानों के खातों में 22वीं किस्त जमा कर दी जाएगी।

इसके साथ ही जिन किसानों को पिछली किस्त नहीं मिल पाई थी, उन्हें एक साथ दो किस्तों का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे किसानों को इस बार ₹2000 की जगह ₹4000 तक की राशि मिल सकती है।

हालांकि इस किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, DBT सक्रिय होना चाहिए और ई-केवाईसी (eKYC) प्रक्रिया पूरी होना अनिवार्य है।

यदि आप भी PM Kisan 22nd Installment Out होने के बाद किस्त का स्टेटस या भुगतान की जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हमने 22वीं किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से दी है।

PM Kisan 22nd Installment Out Overview 2026

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
किस्त संख्या22वीं किस्त
मिलने वाली राशि₹2,000
सालाना लाभ₹6,000
लाभार्थीदेश के छोटे और सीमांत किसान
भुगतान का तरीकाDBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in

PM Kisan 22nd Installment Out

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर ₹2000 की तीन बराबर किस्तों में सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना विशेष रूप से देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

नवंबर 2025 में 21वीं किस्त जारी होने के बाद देशभर के किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब केंद्र सरकार ने किसानों का यह इंतजार खत्म कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में PM Kisan 22nd Installment जारी की गई है।

सरकार द्वारा PM Kisan 22nd Installment Out के भुगतान के लिए लगभग ₹18,640 करोड़ की राशि जारी की गई है, जिससे करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

पीएम किसान 22वीं किस्त के लिए पात्रता

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी आवश्यक हैं।

  • योजना का लाभ केवल भारतीय किसानों को मिलेगा।
  • किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • किसान ने eKYC प्रक्रिया पूरी की होनी चाहिए।
  • किसान के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • लाभार्थी किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
  • किसान के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

इन किसानों को नहीं मिलेंगे 22वीं किस्त के ₹2000

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लेकिन योजना का लाभ केवल पात्र किसानों को ही दिया जाता है।

यदि किसी किसान ने अभी तक eKYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो उसे 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा यदि किसान के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी, पेंशनधारी या आयकरदाता है, तो ऐसे किसानों को भी योजना से बाहर रखा जाता है।

इसलिए सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर eKYC और बैंक खाता आधार से लिंक जरूर करवा लें, PM Kisan 22nd Installment Out का भुगतान बिना किसी समस्या के मिल सके।

PM Kisan Yojana 22nd Installment Status Check

यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 22वीं किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • OTP दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जहां से किसान आवेदन की स्थिति और किस्त का भुगतान स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना: यदि आपके खाते में अभी तक किस्त नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा अगले 24 से 48 घंटों के भीतर सभी पात्र किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जा रही है।

PM Kisan 22nd Installment Out Links & Date

आधिकारिक वेबसाइटClick here
PM Kisan Payment StatusClick here
22वीं क़िस्त तिथि13 मार्च 2026
Helpline Number011-24300606
Bharatmati HomepageClick here

BharatMati.com एक स्वतंत्र वेबसाइट है, जिसकी स्थापना 15 फरवरी, 2024 को सौरभ बबनराव सुरोशे ने की थी, जो पेशे से एक डिजिटल मार्केटर और SEO विशेषज्ञ हैं। लेखक के बारे में अधिक जानने के लिए About Us पर जाए।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon